ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

स्कूल में सांप की एंट्री: छात्रा के बैग से निकला कोबरा, मच गई भगदड़

मैनपुर। सांप ऐसा खतरनाक जीव होता है जिसे देखकर अच्छे अच्छों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। कुछ सांप इतने जहरीले होते हैं कि जिनका डसा पानी भी नहीं मांगता है। इस बिच दिल दहला देने वाला मामला मैनपुर विकासखंड के नाउमुड़ा से आया है। खामभठा में रहने वाली 5वीं क्लास की छात्रा हर रोज की तरह आज भी 6 किलोमीटर का सफर तय कर अपने स्कूल पहुंची। स्कूल पहुंचकर जैसे ही उसने अपना बस्ता खोला उसमे बैठे नाग सांप को देखकर वह चिल्ला पड़ी। सांप की बात सुनकर स्कूल में भी हड़कंप मचा गया। आनन-फानन में स्कूल के शिक्षकों बैग को क्लासरूम से बाहर निकाला।

दरअसल, मैनपुर विकासखंड के नाउमुड़ा में संचालित आत्मानंद स्कूल में पढ़ने स्कूल आई 5वीं की छात्रा के स्कूल बैग से कोबरा नाग का बच्चा निकला है। छात्रा को इस बात का अंदाजा भी नहीं था की वह जहरीले सर्प को अपने पीठ पर लादकर स्कूल पहुंच गई थी। छात्रा इस खतरे से बिलकुल अनजान थी।

जब क्लास में पढ़ाई शुरू हुई, तो बच्ची ने पुस्तक निकालने के लिए अपना बैग को खोला। बैग के अंदर सांप देखकर बच्ची जोर से चिल्लाई और देखते ही देखते पूरे क्लास में शोर मच गया। जिसके बाद शिक्षकों ने अपनी सूझ-बूझ से मोर्चा संभाला और सभी बच्चों को बेंच पर खड़े करावा दिया। जिसके बाद डंडे के सहारे बैग को सावधानी से स्कूल से बाहर निकाला गया। फिर बैग को झटका देकर सांप को बाहर निकालने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button