ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर मुस्कूटी से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण के लिए मिली स्वीकृति

रायपुर | प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय द्वारा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाजनक और सुरक्षित आवागमन के लिए सड़कों के निर्माण की विशेष पहल की जा रही है। इस कड़ी में प्रदेश के सुदुर आदिवासी इलाके में जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र के अंतर्गत मुस्कुटी से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 4 करोड़ 28 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं।

मुस्कुटी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री निवास बगिया पहुंचकर मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी  कौशल्या देवी से मुलाकात कर सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृत करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री की इस पहल से अब क्षेत्र की इन सड़कों के कार्य पूर्ण हो जाने पर कुनकुरी एवं जिला मुख्यालय तक काफी दूरी कम होगी और इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। ग्रामीणों ने कहा कि जिले में अन्य कई सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए भी करोड़ों रूपये स्वीकृत किए गए है।

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में सड़कों पर कीचड़ और दलदल के कारण यात्रियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी होती थी। अब सड़क के निर्माण हो जाने पर इन समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सकेगा। इस सड़क निर्माण कार्य की शुरूआत के साथ ही स्थानीय निवासियों के जीवनस्तर में सुधार होगा और क्षेत्र के समग्र विकास में तेजी आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button