ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
दुर्ग

दुर्ग में ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ अभियान के तहत माल वाहक वाहनों में सवारी ढोने पर यातायात पुलिस ने दी समझाइश, दिलाया संकल्प

दुर्ग।’ऑपरेशन सुरक्षा’ अभियान के तहत आज यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा गंजपारा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।

इस दौरान माल वाहक वाहनों में सवारी बैठाकर परिवहन करने से हो रही दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही वाहन चालकों और स्टैंड में उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया गया कि वे माल वाहक वाहनों में किसी भी स्थिति में सवारी नहीं बैठाएंगे। इस दौरान माल वाहक वाहनों पर चेतावनी स्वरूप स्टीकर भी लगाए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिचा मिश्रा ने कहा कि माल वाहक वाहन केवल सामान ढोने के लिए होते हैं, यात्रियों के परिवहन के लिए नहीं। यदि वाहन चालक इस नियम का उल्लंघन करते हैं तो यह एक गंभीर अपराध है, जिससे कई जानें खतरे में पड़ सकती हैं। यातायात पुलिस दुर्ग ऐसे वाहनों पर सतत निगरानी रखेगी और उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिचा मिश्रा, एएसआई रमेश दुबे, आरक्षक राजेश वर्मा, तिलक साहू, वरुण समझदार, मोहम्मद साहिल, राकेश खुटेल सहित स्टैंड के सभी माल वाहक वाहन चालक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button