ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक में ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की मूर्ति तोड़ी गई, नागरिकों में भारी आक्रोश

जगत भूमि राष्ट्रीय अखबार संवाददाता सुरेश गुप्ता की रिपोर्ट |रायपुर | राजधानी रायपुर से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ तेलीबांधा चौक पर स्थापित ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रदेश की आस्था, संस्कृति और अस्मिता के प्रतीक मानी जाने वाली इस प्रतिमा का सिर तोड़कर उसे उसके स्थान से उखाड़ फेंका गया। रविवार सुबह जब लोगों की नजर टूटी हुई प्रतिमा पर पड़ी, तो पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रतिमा को दोबारा स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में असामाजिक तत्वों की संलिप्तता की आशंका है। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

स्थानीयों में गहरा रोष, अमित बघेल और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक
प्रतिमा से छेड़छाड़ की खबर फैलते ही छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के सदस्य बड़ी संख्या में चौक पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के प्रमुख अमित बघेल ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अमित बघेल और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। उन्होंने कहा कि यह घटना छत्तीसगढ़ की अस्मिता, आस्था और गौरव पर सीधा प्रहार है और दोषियों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

आस्था से जुड़ी ‘छत्तीसगढ़ महतारी’
छत्तीसगढ़ में ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ को मातृभूमि और धन-धान्य की देवी के रूप में पूजनीय माना जाता है। यह प्रतिमा राज्य की संस्कृति, परंपरा और मातृत्व भावना का प्रतीक है। ऐसे में इस घटना ने पूरे प्रदेश में भावनात्मक आक्रोश पैदा कर दिया है।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

‘छत्तीसगढ़ महतारी’ का अपमान बर्दाश्त नहीं, क्रांति सेना ने दी चेतावनी — दोषियों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा विरोध।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button