ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
देशबिज़नेस

Meta की बड़ी छंटनी: AI यूनिट से 600 कर्मचारी होंगे बाहर, संगठनात्मक बदलाव के लिए कदम

New Delhi : फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यूनिट में बड़े पैमाने पर छंटनी करने जा रही है। इस बार लगभग 600 कर्मचारियों को निकाला जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इसका उद्देश्य संगठनात्मक स्तर को छोटा करना और काम की गति बढ़ाना है।

इस संबंध में एक आंतरिक मेमो चीफ AI ऑफिसर अलेक्जेंडर वांग ने भेजा। अलेक्जेंडर वांग को मेटा ने इस साल जुलाई में नियुक्त किया था, जब कंपनी ने Scale AI में 14.3 अरब डॉलर का निवेश किया था।

छंटनी का असर मुख्य रूप से AI इंफ्रास्ट्रक्चर यूनिट, FAIR (Fundamental AI Research) यूनिट और अन्य प्रोडक्ट-संबंधित विभागों पर पड़ेगा। हालांकि, ‘TBD लैब्स’ के कर्मचारियों पर इसका असर नहीं होगा, जहां हाल ही में उच्च स्तरीय AI प्रतिभाओं की नियुक्ति हुई है।

कंपनी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, हाल के महीनों में AI यूनिट में बहुत तेज़ी से हायरिंग हुई थी, खासकर मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब के लिए। टीम का आकार बहुत बड़ा हो गया था, जिसे अब संतुलित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

मेटा का लक्ष्य OpenAI और Google जैसे प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले अपनी AI रणनीति को तेज करना है, जिसमें अरबों डॉलर का निवेश इंफ्रास्ट्रक्चर और टैलेंट में किया जा रहा है। इस छंटनी के बाद मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब्स में कर्मचारियों की संख्या 3000 से कम रह जाएगी।

कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को सूचित कर दिया है कि उनका अंतिम कार्यदिवस 21 नवंबर होगा। इसके पहले वे ‘नॉन-वर्किंग नोटिस पीरियड’ पर रहेंगे, जिसमें उनका इंटरनल एक्सेस बंद कर दिया जाएगा और मेटा के लिए कोई कार्य नहीं करना होगा। कंपनी ने कहा कि इस दौरान कर्मचारी अपने लिए आंतरिक अवसर या दूसरी नौकरी तलाश सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button