ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़

दुर्ग-भिलाई में पत्रकारों का सम्मान, विश्व मानवाधिकार परिषद के पदाधिकारियों ने किया सम्मान समारोह आयोजित

भिलाई। विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की ओर से रविवार को सेवा और सम्मान से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों का सम्मान किया गया और समाज के विभिन्न वर्गों तक मानवाधिकार जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष रूपराज साहू, महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष अरुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार झा, भिलाई उपाध्यक्ष शंकर साहू,सीजी सुपरफास्ट न्यूज चैनल प्रधान संपादक सुरेश गुप्ता जगत भूमि राष्ट्रीय अखबार ब्यूरो चीफ और प्रधान संपादक आर.बी. केसरवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान पत्रकारों को सम्मान पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं, जो समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इससे पूर्व परिषद की टीम ने बस्ती क्षेत्रों का दौरा कर बच्चों को कपड़े, मिठाई, व्हीलचेयर, पेन, पेंसिल और कॉपियां वितरित कीं। इसके साथ ही अस्पतालों में गरीब मरीजों को फल और खाद्य सामग्री दी गई।

टीम ने वृद्धाश्रम और अन्य सामाजिक संस्थानों का भी दौरा किया, जहां जरूरतमंदों की मदद की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि परिषद का उद्देश्य हर वर्ग तक मानवाधिकारों की जानकारी पहुंचाना और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि आगे भी परिषद की टीमें स्कूल, कॉलेज, आश्रम और गांवों में जाकर लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर उनका हर स्तर पर मदद करते रहेंगे |

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button