ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
राजनांदगांव

महिला डॉक्टर की अचानक मौत, ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकलते ही हुआ हादसा

राजनांदगांव। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज की जूनियर रेसीडेंट महिला डॉक्टर की सोमवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई है। महिला चिकित्सक रोज की तरह नियमित ड्यूटी के लिए घर से मेडिकल कॉलेज जाने की तैयारी में थी।

उसी दौरान सीने में दर्द हुआ और कुछ सेकंड में ही वह घर के सामने गिर पड़ी। मेडिकल कॉलेज में पहुंचने से पहले महिला चिकित्सक ने दम तोड़ दिया। बता दे कि कुछ साल पहले महिला चिकित्सक की मां की भी असामयिक मौत हो चुकी है।

राजनांदगांव के गौरीनगर में रहने वाले दीपक ठाकुर सरकारी स्कूल में प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं। उनकी 29 वर्षीया बेटी भाविका ठाकुर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर पदस्थ थीं।

भाविका ने राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज से ही एमबीबीएस किया था। जिसके बाद राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में ही संविदा चिकित्सक के पद पर सेवा दे रही थी।

मेडिकल कॉलेज के कैजुअल्टी वार्ड में इन दिनों तैनात थीं। रोज की तरह वह नियमित ड्यूटी के लिए घर से मेडिकल कॉलेज जाने के लिए आज सुबह तैयार हुई। भाविका मेडिकल कॉलेज जाने के लिए निकल ही रही थी कि घर के दरवाजे में वह अचानक गिर पड़ी।

भाविका के पिता और अड़ोस-पड़ोस के लोग दौड़ कर आए और भाविका को स्थानीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने लगे। पर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रारंभिक तौर पर डॉक्टरों ने हृदयाघात से निधन की संभावना जताई है। बता दे कि भाविका की माता स्व. माधुरी ठाकुर भी जिला चिकित्सालय में लैब टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ थीं। हाल ही में भाविका का चयन पीजी कोर्स के लिए हुआ था।

कुछ साल पहले भी उनका भी असमय निधन हो गया था। वहीं मिलनसार भाविका की मौत से स्वास्थ्य महकमे और कॉलेज के डॉक्टरों समेत विद्यार्थियों में भी शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button