ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

एकलव्य आवासीय स्कूल करपावंड में खेल दिवस का भव्य आयोजन

बस्तर– पिरामल फाउंडेशन द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय करपावंड में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य सर और उप प्रधानाचार्य के मध्य क्रिकेट खेल कर शुभारंभ किया गया, इसके पश्चात् विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें दौड़, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल सहित कई खेल शामिल रहे। विद्यार्थियों ने अनुशासन और खेलभावना के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिनमें गंगा टीम ने वॉलीबॉल, और 12वीं के छात्रों क्रिकेट में जीत हासिल किया, और मैन ऑफ द मैच किशन बने।

इस अवसर पर प्राचार्य -अमित कुमार पांडेय सर ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उप-प्राचार्य -क्ला मैडम जी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों की लगन और शिक्षकों के सहयोग की सराहना की।

वहीं, पिरामल फाउंडेशन के द्वारा स्कूल में खेल गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु खेल सामग्री व विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रशस्ति पत्र के साथ स्वर्ण पदक प्रदान किया गया ।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पिरामल फाउंडेशन से जिला कार्यक्रम प्रबंधक -थलेश कुमार देशमुख द्वारा जीवन में खेल के महत्व से स्वास्थ्य विषय पर प्रकाश डाला गया तथा भविष्य में भी शिक्षा और सह-पाठयक्रम गतिविधियों के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया और विभिन्न खेल के विजेताओं को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित पांडेय उप-प्रधानाचार्य, डेनजारे सर व समस्त प्राध्यापकगण,खेल शिक्षक, तथा पिरामल फाउंडेशन की टीम प्रोगाम लीडर मिथलेश कुमार देशमुख, नितेश मौर्य और अमरदीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button