ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

भिलाई में चोरी की वारदात सुलझी: कुछ ही घंटों में दोनों आरोपी गिरफ्तार

भिलाई भट्टी-।भिलाई भट्टी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नेहरू सांस्कृतिक भवन सेक्टर-01 में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। घटना के महज कुछ ही घंटों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अरुण कुमार मिश्रा ने 28 अगस्त को थाना भिलाई भट्टी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दृष्टिकोण नाट्य संस्था, सेक्टर-01 भिलाई के कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने एक नृत्यकलानुमा पीतल की मूर्ति, छोटे-बड़े पीतल के कप और लोहे के अन्य सामान चोरी कर लिए हैं। चोरी गए सामान की कीमत करीब 30 हजार रुपए आंकी गई।

पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनमोल कुजुर और अमित कुमार निषाद, दोनों निवासी खुर्सीपार जोन-02 भिलाई के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को स्वीकार किया और चोरी का पूरा सामान तथा एक एक्टिवा स्कूटी पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया।

आरोपियों को 29 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना भिलाई भट्टी पुलिस टीम के साथ ही एसीसीयू टीम दुर्ग की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button