ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़दुर्ग

ऑपरेशन विश्वास के तहत अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का करारा प्रहार

दुर्ग। अवैध शराब के खिलाफ ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस ने जोरदार कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना कुम्हारी, पुरानी भिलाई और ACCU पुलिस की संयुक्त टीम ने की। रंगे हाथ पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 352 पौवा शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹ 35,600/- है। इस कार्रवाई में 2 महिलाएं भी शामिल थीं। सभी आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा गया है।

जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय पर नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 26 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम लिमतारा में क्रिकेट मैदान, सुलभ शौचालय एवं निरंजन आश्रम के पास, तथा थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर और बजरंग पारा में कुछ लोग अवैध शराब बेच रहे हैं।

सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस ने तुरंत दबिश दी। कार्रवाई में आरोपीगण और उनसे जब्त शराब की जानकारी इस प्रकार है:

  • रंजीत शिवारे (38 वर्ष, ग्राम लिमतारा) – 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब
  • गंगाप्रसाद सिवारे (36 वर्ष, ग्राम लिमतारा) – 32 पौवा शोले देशी मसाला शराब, निरंजन आश्रम के पास
  • चंद्रहास (24 वर्ष) एवं मीना सिवारे (30 वर्ष, सकिन लिमतारा) – 61 पौवा शोले देशी मसाला शराब, धान खरीदी केंद्र के पास
  • दिनेश पाल उर्फ दीनू (45 वर्ष, खुर्सीपार) एवं राम प्रकाश चौबे (50 वर्ष, साकिम जामुल) – 142 नग देशी पौवा और 48 नग गोवा शराब, कुल मूल्य ₹ 19,400
  • ममता भारती (36 वर्ष, बजरंगपारा, भिलाई-3) – जब्ती कार्रवाई में शामिल

कुल जप्ती: 352 पौवा, यानी 63.36 लीटर शराब और 1 नग सायकल।

इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी के अपराध क्रमांक 36/26, 37/26, 38/26 और थाना पुरानी भिलाई के अपराध क्रमांक 58/26, 59/26 दर्ज किए गए। सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए।

दुर्ग पुलिस का संदेश:
अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button