ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
रायपुर

CG BREAKING: गरियाबंद जिले के 36 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस, फिंगेश्वर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य हटाए गए

रायपुर |  गरियाबंद जिले के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कड़ी कार्रवाई की है।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई।

इस दौरान खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने टीडी हायर सेकेंडरी स्कूल फिंगेश्वर के प्राचार्य को तत्काल हटाने और 36 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर फिंगेश्वर के बीईओ और बीआरसीसी को मॉनिटरिंग में लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने के लिए सभी प्राचार्यों और शिक्षकों को गंभीरता से प्रयास करना होगा।

गौरव गरियाबंद अभियान का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को सफलता दिलाना है।

समीक्षा बैठक में डी ग्रेड प्राप्त 36 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें फिंगेश्वर, छिंदौला, नागाबुड़ा, बकली, कौंदकेरा, सिवनी और राजिम सहित अन्य स्कूल शामिल हैं।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा में ए ग्रेड प्राप्त स्कूलों के प्राचार्यों को प्रशस्ति पत्र देने के लिए निर्देशित किया गया।

इनमें शासकीय कन्या विद्यालय देवभोग, शासकीय हाई स्कूल बजाड़ी, सेजेस फिंगेश्वर और अन्य स्कूल शामिल हैं।

कलेक्टर ने सभी शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने और कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं लगाने का निर्देश दिया।

उन्होंने चेतावनी दी कि खराब परिणाम वाले शिक्षकों और संस्था प्रमुखों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होगी। परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए शिक्षकों को प्रश्न बैंक के आधार पर विद्यार्थियों को तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बैठक में संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, डीएमसी के.एस. नायक, गौरव गरियाबंद अभियान के नोडल अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button