ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

कुम्हारी में हत्या का खुलासा: गाली-गलौज से नाराज युवक ने चाकू से गोदकर की 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में दिनांक 17-18 अप्रैल 2025 की दरम्यानी रात हुई एक हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। 55 वर्षीय भागवत मारकण्डे की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही युवक जयदीप साहू (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

घटना की जानकारी एपेक्स हॉस्पिटल कुम्हारी से पुलिस को अस्पताल मेमो के माध्यम से मिली थी। डॉक्टरों ने मृतक को ब्रॉड डेड घोषित करते हुए शरीर पर चोट के निशान पाए थे, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई गई।

थाना कुम्हारी द्वारा मर्ग क्रमांक 27/2025 धारा 194 बी.एन.एस.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में हत्या की पुष्टि होने पर अपराध क्रमांक 53/2025 धारा 103 बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के निर्देश पर इस मामले को गंभीरता से लिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  सुखनंदन राठौर (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी  हरीश पाटिल (रा.पु.से.) और उप पुलिस अधीक्षक अपराध  अजय सिंह (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना कुम्हारी व एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित की गई।

जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एक युवक हाथ में चाकू लेकर भागता नजर आया, जिसकी पहचान जयदीप साहू के रूप में हुई। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि मृतक द्वारा शराब के नशे में उसे गाली देने पर वह गुस्से में घर से चाकू लाया और मृतक के कमरे में घुसकर उसके गले और पीठ पर जानलेवा वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने तत्परता से पकड़ लिया।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, कुम्हारी थाना प्रभारी उप निरीक्षक डी.एल. साहू, एसीसीयू प्रभारी सउनि गुप्तेश्वर यादव व उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button