ब्रेकिंग
हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से खेती का नया रास्ता कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू ... संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष... मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का... EMI घोटाले का खुलासा: दूसरे के नाम पर फाइनेंस कराए मोबाइल-एसी, किस्त नहीं चुकाने वाला आरोपी गिरफ्तार म्यूल अकाउंट पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल बैंक खाते उपलब्ध क... धमधा में युवक की मौत से सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव, कई सवाल बरकरार अग्रसेन चौक से हटाए गए यातायात बाधित ठेले-खोमचे, निगम की सख्त कार्रवाई, कलेक्टोरेट परिसर स्थित आधार सेवा केंद्र में चोरी का चंद घंटों में खुलासा, 2 आरोपी और 2 नाबालिग पकड़े... फैक्ट्री से लोहे का सामान चोरी कर कबाड़ी को बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार का माल बरामद
बालोद

फरार रेत माफिया गिरफ्तार, पत्रकार हमले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

बालोद | थाना पुरूर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध रेत भंडारण की खबर की कवरेज के दौरान पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी रेत माफिया उमेश्वर उर्फ ओमू साहू और उसके सहयोगी रविकांत साहू को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी 13 मई 2025 से फरार थे और इनकी तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, यह मामला थाना पुरूर में अपराध क्रमांक 49/2025 के तहत धारा 296, 351(2), 191(2), 191(3), 190, 109 बी.एन.एस. के अंतर्गत दर्ज किया गया था। अमृत संदेश के संवाददाता कृष्णा गंजीर अपने पत्रकार साथी के साथ मरकाटोला ग्राम में अवैध रेत भंडारण की खबर की कवरेज के लिए पहुंचे थे। तभी देवकी बाई के फार्म हाउस के पास आरोपियों ने उन पर लाठी, डंडा और लोहे की पाइप से हमला कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था, लेकिन मुख्य आरोपी ओमू साहू और रविकांत साहू फरार थे।
इस कार्रवाई को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर तथा एसडीओपी गुरूर बोनीफास एक्का के निर्देश और पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।

थाना प्रभारी पुरूर सउनि भुजबल साहू के नेतृत्व में सायबर टीम व थाना पुरूर पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

इस गिरफ्तारी से पत्रकार सुरक्षा और रेत माफियाओं के खिलाफ चल रही कार्रवाई को बल मिला है। अब देखना यह होगा कि न्याय प्रक्रिया कितनी तेजी से इन अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुँचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button