ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

मानवता शर्मसार: कलयुगी मां ने नवजात शिशु को बोरे में भरकर नाले में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी। वो कहते हैं न जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, ऐसे एक मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के चरोटा गांव से आया है। जहां नाले के पास जीवित नवजात मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

बच्चे को यूरिया खाद वाली प्लास्टिक की बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया गया था। कुछ लोगों ने सुबह की सैर के दौरान रोने की आवाज सुनी, तब नवजात का पता चला।

इसके बाद तुरंत ही गांव की मितानिन को बुलाया गया, फिर मितानिन ने बच्चे को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, जिससे नवजात की जान बच गई।

नवजात को धमतरी जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में गहन चिकित्सा में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है।

जिला अस्पताल धमतरी के डॉ. अखिलेश देवांगन ने बताया, अस्पताल में एक नवजात शिशु बच्चे को भर्ती कराया गया है। बच्चे का तापमान कम हो गया था, जिसके कारण उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है इसलिए बच्चों को एसएनसीयू में ऑक्सीजन देकर रखा गया है।

माना जा रहा है कि यह अवैध संबंधों का परिणाम हो सकता है। लोकलाज के भय से मां ने बच्चे को लावारिश हालात में छोड़ दिया होगा। बाल समिति के नोडल अधिकारी राजीव गोस्वामी ने बताया कि बच्चे को एक हफ्ते तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

बच्चे की स्थिति ठीक होने के बाद बाल कल्याण समिति में पेश किया जाएगा। इसके बाद दत्तक ग्रहण के लिए भेज दिया जाएगा। इस मामले में भखारा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही महिला एवं बल विकास विभाग ने भी बच्चे से जुड़ी जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button