ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़रायपुर

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज रायपुर के 120 सीटर छात्रावास का किया उद्घाटन

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने शनिवार को रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के 120 सीटर अनुबंधित छात्र–छात्रावास का विधिवत उद्घाटन किया। शांति नगर क्षेत्र में निर्मित इस छात्रावास के शुरू होने से मेडिकल छात्रों को आवास संबंधी सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी।

उद्घाटन अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस नए अनुबंधित छात्रावास के शुरू होने से छात्रों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अध्ययन के अनुकूल वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज के स्थाई छात्रावास का भी निर्माण शीघ्र पूर्ण होगा।

यह छात्रावास मूलभूत सुविधाओं से युक्त है, जिसमें स्वच्छ कमरे, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे दूर-दराज़ से आने वाले विद्यार्थियों को विशेष लाभ होगा।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस छात्रावास की सुविधा मिलने से उनकी पढ़ाई संबंधी दुविधा दूर हो गई है और अब वो बेहतर वातावरण में अच्छे से अपनी पढ़ाई और चिकित्सकीय कार्य कर पाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान रायपुर दक्षिण के विधायक  सुनील सोनी, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी, अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, छात्र एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button