ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

डॉक्टर-अफसरों पर CBI का शिकंजा, 7 राज्यों में एकसाथ छापेमारी, 36 पर केस

नई दिल्ली/रायपुर। कॉलेज की मान्यता और मेडिकल सीटें बढ़वाने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की टीम को रिश्वत देने के गंभीर मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन रविशंकर महाराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

CBI की जांच में खुलासा हुआ है कि इस साजिश में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित कुल सात राज्यों के 36 डॉक्टर और अधिकारी शामिल थे। अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया जा चुका है। पूछताछ और उनके ठिकानों पर की गई तलाशी में अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद हुए हैं।

इन सबूतों के आधार पर रावतपुरा इंस्टीट्यूट के संचालक रविशंकर महाराज और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के संयुक्त संचालक डॉ. जीतूलाल मीणा समेत अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि 30 जून को NMC की एक टीम निरीक्षण के लिए नवा रायपुर स्थित रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर पहुंची थी। उसी दौरान कई अनियमितताओं की आशंका जताई गई थी, जिसके बाद इस पूरे मामले की जांच की गई।

CBI अब इस पूरे रैकेट के तार खंगाल रही है, जिसमें मेडिकल कॉलेजों की मान्यता दिलाने के लिए भारी-भरकम रिश्वत दिए जाने का नेटवर्क उजागर हो रहा है। जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button