ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
दुर्ग

धमतरी में युवक की पीट-पीटकर हत्या: 13 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

धमतरी । धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

यह घटना 22-23 दिसंबर की मध्य रात्रि को सिरसिदा गांव में हुई थी।

पुलिस के अनुसार, युवक कार्तिक पटेल और उसके साथी मोन्टू साहू को चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ लिया था।

इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बेरहमी से पीटा, जिससे कार्तिक पटेल की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने युवकों को पीटने के लिए लकड़ी के डंडे का उपयोग किया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 103 (1), 296 (ख), 115 (2), 351 (2) 191 (1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं: भीखम साहू पिता गैंदलाल साहू उम्र 41 वर्ष, नोहर राम साहू पिता गेंदलाल साहू उम्र 39 वर्ष, बुदेश्वर साहू पिता गैंदलाल साहू उम्र 29 वर्ष, प्रेम कुमार साहू पिता रतन लाल साहू उम्र 48 वर्ष,

किशन साहू पिता रामाधार साहू उम्र 22 वर्ष, बिरेन्द्र कुमार साहू पिता दाताराम साहू उम्र 34 वर्ष, तोरण लाल साहू पिता निर्मल साहू उम्र 43 वर्ष,

रामनाथ साहू पिता स्व० गणेश साहू उम्र 59 वर्ष, रमेशर साहू पिता उमासिंग साहू उम्र 58 वर्ष, डोमेश कुमार साहू पिता प्रेम कुमार साहू उम्र 18 वर्ष 02 माह,

श्रीमति गीतांजली साहू पति भीखम साहू उम्र 37 वर्ष, शशिकला साहू पति नोहर साहू उम्र 38 वर्ष और भानमति साहू उर्फ भान बाई पति प्रेम कुमार साहू उम्र 43 वर्ष। सभी आरोपी सिरसिदा गांव के निवासी हैं।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button