ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़रायपुर

विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में बढ़ते कदम, निवेश के लिए आगे आ रहे व्यापारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : अरुण साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट के पद पर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 10 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता ओंकेश चंद्रवंशी भी उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने नवनियुक्त केमिस्टों को संबोधित करते हुए कहा कि केमिस्टों की संख्या बढ़ने से विभागीय जल परीक्षण प्रयोगशालाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा मैदानी स्तर पर जल गुणवत्ता की जांच में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इन नियुक्तियों से विभाग को तकनीकी रूप से दक्ष मानव संसाधन प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया से युवाओं में विश्वास और उत्साह बढ़ा है तथा प्रतिभाशाली युवाओं को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री साव ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त केमिस्ट निष्ठा, अनुशासन और सेवा-भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति में सक्रिय योगदान देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल गुणवत्ता की निगरानी में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रयोगशालाओं की कार्यप्रणाली को आधुनिक एवं परिणाममुखी बनाया जाएगा।

प्रमुख अभियंता ओंकेश चंद्रवंशी ने बताया कि विभाग में स्वीकृत 12 पदों पर व्यापम के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की गई थी। दस्तावेज सत्यापन में 11 अभ्यर्थी पात्र पाए गए, जबकि एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा। चयनित 11 अभ्यर्थियों में 2 महिला और 9 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button