ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
छत्तीसगढ़

यादव जी की लव स्टोरी‘‘ फिल्म को प्रतिबंधित करने कलेक्टर, दुर्ग को सौंपा ज्ञापन -जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव

छत्तीसगढ़ में सर्व यादव समाज ने फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के प्रदर्शन पर आपत्ति जताते हुए इसके रिलीज से पूर्व प्रतिबंध लगाने की मांग की है। समाज का आरोप है कि फिल्म की कहानी में एक यादव युवती और मुस्लिम युवक के काल्पनिक प्रेम प्रसंग को दर्शाया गया है, जिससे यादव समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं।

समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि 27 फरवरी 2026 को प्रस्तावित इस फिल्म के नाम और कथानक से समाज की बहन-बेटियों के सम्मान के विरुद्ध संदेश जाता है। उन्होंने आशंका जताई कि फिल्म के प्रदर्शन से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है और व्यापक स्तर पर आक्रोश की स्थिति बन सकती है।

इसी संबंध में सर्व यादव समाज, छत्तीसगढ़ प्रदेश ने माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, National Film Development Corporation (नई दिल्ली) के अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।

समाज के पदाधिकारियों ने दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर फिल्म को रिलीज से पहले प्रतिबंधित करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि सामाजिक समरसता और शांति बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button