ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 ईव्हीएम मशीन की कमीशनिंग का दिया गया प्रशिक्षण

दुर्ग |  नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 को समयबद्धता, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराने हेतु जिले में निर्वाचन कार्य अंतर्गत ईव्हीएम कमीशनिंग कार्य हेतु संलग्न जिले के समस्त रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर्स  विकास पंचाक्षरी द्वारा ईव्हीएम कमिशनिंग का प्रशिक्षण दिया गया।

मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान प्रक्रिया के लिए कमीशनिंग की आवश्यकता के साथ ही ईवीएम मशीन को तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  विरेन्द्र सिंह ने कहा कि ईव्हीएम कमीशनिंग कार्य बहुत जिम्मेदारी वाला कार्य है। निर्वाचन कार्य अबाधित एवं सुचारू रूप से संपादन के लिए कमीशनिंग कार्य का पूर्ण गुणवत्तापूर्वक किया जाना आवश्यक है|

मास्टर ट्रेनर्स  विकास पंचाक्षरी द्वारा ईव्हीएम मशीनों के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा ईव्हीएम मशीनों की कमीशनिंग का डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से सभी अधिकारियों को तकनीकी जानकारी और मतदान प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।

उन्होंने बताया कि सबसे पहले बीयू में मतपत्र लेबल सेट करना होगा। पहले महापौर के लिए और उसके नीचे पार्षद पद के लिए। मतपत्र लेबल को ध्यान से लगाना चाहिए ताकि वे बटनों की सीध में रहें और अनावश्यक कोई बटन बीच में खाली न हो।

सिलिंग प्रक्रिया में सबसे पहले बीयू के मतपत्र लेबल वाले पारदर्शी ढक्कन को अंदर से धागे से सील किया जाएगा। इस धागे से एक एड्रेस टैग चपड़े से अंदर की ओर से लगा कर गोंद/टेप की सहायता से अंदरूनी सतह पर चिपका देना है।

इसके बाद बाहरी ढक्कन को भी बंद करके दोनों ओर के कुंडी को एड्रेस टैग और चपड़े से सील करना होगा। सभी सीलों पर रिटर्निंग अधिकारी के सील सहित हस्ताक्षर होंगे। इस अवसर पर जिले के समस्त रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button