ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मचारियों के साथ बैठकर स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश ने भोजन कर मनाया श्रमिक दिवस

दुर्ग |नगर पालिक निगम/महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं सभापति श्याम शर्मा ने स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल के जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की साथ ही सभी एमआईसी सदस्य एवं पार्षदो ने भी प्रभारी को जन्मदिन की बधाई दी।इसके अलावा नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने भी शुभकामनाएं दीं।

आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस निगम कार्यालय में श्रमिक परिवारों के संग 1 मई श्रमिक दिवस इस विशिष्टता के गौरव की अनुभूति के लिए श्रमिक दिवस के विशेष अवसर पर श्रम को सम्मान देने देते हुए स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल ने सफाई कामगारों व स्वच्छता दीदियों के साथ जमीन में बैठकर खाना खाकर श्रम को सम्मान किया।

उन्होंने अपना जन्मदिन स्वच्छता दीदी व सफाई कर्मियों के बीच मनाया।इस अवसर पर प्रभारी ने कहा कि सफाई कामगार व स्वच्छता दीदी शहर के समस्त क्षेत्रों में कार्य सेवा दे रहे सभी श्रमवीर बहनों और भाइयों सहित सभी को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस दिनांक 1 मई हार्दिक शुभकामनायें देते

निगम स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल ने कहा कि दिनांक 1 मई 2025 को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का विशेष अवसर होता है।जब सम्पूर्ण विश्व में सभी क्षेत्रों में कार्य और सेवा दे रहे समस्त श्रमवीर बहनों और भाइयों की सेवाओं और कार्यों का सम्मान करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर होता है, जो जीवन में श्रमेव जयते के सिद्धान्त का अनुसरण करके सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का अवसर होता है.उन्होंने नगर में सफाई कार्यों को क्रियान्वयन करने महत्वपूर्ण योगदान शहर को साफ बनाये रखने प्रतिदिन नियमित देने वाले सभी सफाई कामगारों सहित नगर विकास और निर्माण कार्यों को शहर में निरन्तर

गतिमान रखने महत्वपूर्ण योगदान दे रहे सभी श्रमवीरों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस दिनांक 1 मई के सुअवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button