ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

शिव महापुराण कथा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, भारी वाहनों पर प्रतिबंध

दुर्ग | ग्राम निकुम जिला दुर्ग में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा (सिहोर वाले) का शिव महापुराण कथा आयोजन होना प्रस्तावित है। कथा स्थल ग्राम निकुंम के मुख्य मार्ग से लगा हुआ मासाभाठ में है। सामान्य दिनों में इस मार्ग मे यातायात सामान्य रहता है परन्तु शिव महापुराण कथा के दौरान लाखो की भीड़ को देखते हुये यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा श्रद्धालुओं के सुगमता व सुरक्षित यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, धमतरी शहर की ओर से कथा स्थल तक आने-जाने के लिए निम्नानुसार मार्ग,पार्किंग प्लान तैयार निर्धारित किया गया हैः-

रुट /पार्किंग:-

1- दुर्ग शहर, कवर्धा, बेमेतरा, रायपुर की ओर से आने वाले वाहन चालको के लिए मार्ग एवं पार्किगः-
पुलगांव चौक-कोनारी मोड-भरदा-शिवनाथ नदी पुल-ग्राम आलबरस- ग्राम रूदा-ग्राम भोथली-तिरगा-गोडेला चौक-पार्किग स्थल खुरसुल मे वाहन खडा कर पैदल कथा स्थल पहुंचेगे।

2- राजनांदगांव, खैरागढ की ओर से आने वाले वाहन चालको के लिए मार्ग एवं पार्किगः-
अंजोरा-बिरेझर-खाडा-रूदा-भोथली-तिरगा-खुर्सीपार-गोडेला चौक पार्किग स्थल खुरसुल मे वाहन खडा कर पैदल कथा स्थल पहुंचेगे।

3- राजनांदगांव, कवर्धा, की ओर से आने वाले वाहन चालको के लिए मार्ग एवं पार्किगः-
सोमनी-ईरा गांव-झोला-तिरगा-गोडेला चौक- पार्किग स्थल खुरसुल मे वाहन खडा कर पैदल कथा स्थल पहुंचेगे।

4- बालोद, धमतरी, अर्जन्दा, की ओर से आने वाले वाहन चालको के लिए मार्ग एवं पार्किगः-
अर्जुन्दा-डुडिया चौक-मोहदीपाट-गोडेला तिराहा-पार्किग स्थल खुरसुल मे वाहन खडा कर पैदल कथा स्थल पहुंचेगे।

5- रायपुर, धमतरी, पाटन, उतई की ओर से आने वाले वाहन चालको के लिए मार्ग एवं पार्किगः-
अण्डा अटल चौक-चिंगरी-अछोटी-आलबरस-खाडा-रूदा-भोथली- गोडेला तिराहा-पार्किग स्थल खुरसुल मे वाहन खडा कर पैदल कथा स्थल पहुंचेगे।

6- बालोद, धमतरी, गुण्डरदेही, अर्जुन्दा की ओर से आने वाले वाहन चालको के लिए मार्ग एवं पार्किगः-
अर्जुन्दा-ओडार सकरी-चिचा-भिलाई-खुरसुल- पार्किग स्थल खुरसुल मे वाहन खडा कर पैदल कथा स्थल पहुंचेगे।

7- व्हीव्हीआईपी रूट/पार्किग स्थल:-
अण्डा बस स्टेण्ड-विनायपुर-आमटी तिराहा-भिलाई-व्हीव्हीआईपी पार्किग कथा स्थल के बंगल में।

🔸 अपील:- -01-श्रद्धालुओं से अपील है कि असुविधा से बचने हेतु कथा स्थल मासाभाठ आने-जाने के लिए उपरोक्त मार्गाे का उपयोग करें।

2:-श्रद्धालुओ से विनम्र आग्रह है कथा सुनने आने के लिए माल वाहक वाहनों में यात्रा ना करें, यह खतरनाक है।

🔸 नोट – शिवमहापुराण कथा के दौरान इस सम्पूर्ण क्षेत्र में दिनांक 19.06.2025 से 23.06.2025 तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button