ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 60 में 31 लाख से सड़क डामरीकरण कार्य का पूजा-अर्चना कर शुभारंभ कराया

दुर्ग।  नगर पालिक निगम,महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर के साथ आज वार्ड 60 में महानदी कम्प्लेक्स से लेकर जिम रोड तक लागत 31 लाख सड़क डामरीकरण कार्य का पूजा अर्चना कर शुभारंभ कराया।

जिसकी लागत 31 लाख से डामरीकरण सड़क नव निर्माण कर किया जा रहा है। महापौर अलका बाघमार ने कहा कि काफी समय से इस सड़क में डामरीकरण व सुधार कार्य की मांग की जा रही थी। इसके पूरे हो जाने से जनता को बेहतर सड़क उपलब्ध होगी।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने सड़क की मजबूती मोटाई एवं उपयोग में लाई जा रही सामग्रियों एवं मशीनों की कार्यक्षमता का अवलोकन करते हुए साथ चल रहे अधिकारियों से जानकारी ली।कार्य कर रहे ठेकेदार एवं अधिकारियों से निर्धारित समय पर गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।इस मौके पर महापौर अलका बाघमार के साथ लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, पार्षद नीरा खिचरिया,निखिल खिचरिया,पंकज साहू व ठेकेदार सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button