ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार
दुर्ग

हेडमास्टर ने 7वीं कक्षा के दो छात्रों को भेजा नारियल लेने, बाइक का हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत दूसरा गंभीर

दुर्ग। दुर्ग में सड़क हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरहाल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कौही के प्रधान पाठक ने शिक्षक दिवस के दिन 7वीं कक्षा के दो छात्रों को शिक्षक दिवस सेलिब्रेशन के लिए बाइक देकर नारियल खरीदने भेजा था। इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया। अब दुर्ग DEO अरविंद कुमार मिश्रा ने प्रधान पाठक संतोष कुमार महिलांगे को सस्पेंड कर दिया है। प्रधान पाठक संतोष कुमार महिलांगे ने 5 सितंबर को कक्षा 7वीं में पढ़ने वाले छात्र वोमेश कुमार पिता महेश कुमार और भूपेश तिवारी पिता राजकुमार तिवारी को स्कूल टाइम में नारियल लेने बाजार भेजा था। प्रधान पाठक ने दोनों बच्चों को अपनी बाइक की चाबी दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11.40 बजे जब वोमेश और भूपेश बाइक से नारियल लेने जा रहे थे, तो मंदिर के पास ही उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा कि, छात्र बाइक को काफी तेज रफ्तार में चला रहे थे। मंदिर के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वो गिर गए। इसके कारण दोनों छात्रों को गंभीर चोटें आई, इसमें बाइक चला रहे वोमेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना में प्रधान पाठक की बड़ी लापरवाही सामने आई। जिस दिन यह दुर्घटना हुई उस समय स्कूल में प्रधान पाठक के अलावा चार शिक्षक और एक अंशकालिक स्वीपर मौजूद था। इसके बाद भी उन्होंने उन्हें ना भेजकर नाबालिग बच्चों को अपनी बाइक से बाजार भेज दिया। यदि वो ऐसा नहीं करते हादसा नहीं होता। इस पूरे मामले में जिला शिक्षा अगधिकारी की अनुशंसा पर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग आरएस ठाकुर ने प्रधान पाठक संतोष कुमार महिलांगे को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेशन के दौरान उन्हें बीईओ ऑफिस गुंडरदेही बालोद में अटैच किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button