ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

दुर्ग निगम चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

दुर्ग | भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) द्वारा दुर्ग निगम चुनाव 2025 की तैयारियों के तहत पद्मनाभपुर पटेल काम्प्लेक्स में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तरह निगम चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने और शहर सरकार बनाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” के उद्घोष गूंजते रहे।

भा.ज.पा. के कार्यकर्ता इस बार दुर्ग निगम के महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार और 60 वार्डों के पार्षद उम्मीदवारों के साथ मिलकर घर-घर जाकर भाजपा सरकार की योजनाओं और लाभार्थियों की जानकारी देंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने इस अवसर पर कांग्रेस सरकार को घोटालों वाली सरकार करार देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर दिन नई सफलता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने महतारी वंदन योजना और किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य देने का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के साथ है और उनकी गारंटी को पूरा कर रही है।

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि चुनाव कार्यालय का उद्घाटन दुर्ग निगम चुनाव की तैयारी को गति देने वाला कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा दुर्ग निगम की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार और सभी 60 वार्डों में जीत हासिल करेगी।

इस कार्यक्रम में दुर्ग जिला भाजपा के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, राजेंद्र पाध्ये मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला और युवा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button