ब्रेकिंग
दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज
दुर्ग

सोने के आभुषण एवं मोबाईल चोर गिरफ्तार

दुर्ग | प्रार्थी शशी कुमार उपाध्याय निवासी उमरपोटी थाना उतई ने थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.06.2025 को इनके घर गृह प्रवेश एवं पूजा कार्यक्रम था जो सम्पन्न होने के बाद रात्रि में घर वाले मेहमान करीबन 01.00 बजे सो गए। सुबह 04.00 बजे प्रार्थी का भांजा उठा तो देखा कि घर का गेट खुला था घर के अंदर सामान चेक करने पर सोने के आभुषण एवं 03 नग मोबाईल को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 217/2025 धारा 331(4), 305(2) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

नकबजनी के आरोपियों की पता तलाश हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। एवं घटना स्थल तथा उमरपोटी व नेवई क्षेत्र में लगे करीबन 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये। जिस पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर

अपना नाम 01. अमित पाण्डेय पिता अनिल पाण्डेय उम्र 28 वर्ष 02. गौरव यादव उर्फ आसू पिता रामनेत यादव उम्र 19 वर्ष 03. सुमीत पाल पिता गौतम पाल उम्र 27 वर्ष एवं एक अन्य अपचारी बालक सभी निवासी स्टेशन मरोदा एचएससीएल कालोनी दुर्गा मंदिर थाना नेवई जिला दुर्ग 04. सलमान कुरैशी पिता गुलाब कुरैशी उम्र 19 वर्ष निवासी आशा नगर वार्ड 21 रेवाडीह राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव का रहने वाला बताये

जिसे कड़ाई से पुछताछ करने पर दिनांक घटना को प्रार्थी के मकान से सोने के आभुषण एवं 03 नग मोबाईल को चोरी करना स्वीकार किये। चोरी गये उक्त मशरूका सोने के आभुषण गले का हार कीमती 2,00,000 रू0 एवं 03 नग मोबाईल जुमला कीमती 3,17,000 रू0 को आरोपियों के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया। दिनांक 08.06.2025 को सभी आरोपी एवं अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त समस्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक विपिन रंगारी, सहायक उप निरीक्षक नेमन सिंह साहू, प्र0आर0 महेश देवांगन, आरक्षक दुष्यंत लहरे, राजीव दुबे एवं छगन साहू तथा एसीसीयू के सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राजपूत, प्र0आर0 मेघराज चेलक, आर0 अजय ढीमर, राजकुमार चन्द्रा, अश्वनी यदु, चित्रसेन साहू की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button