ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिवस महिलाओं की शक्ति, साहस और उपलब्धियों का सम्मान करने का अवसर है।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, उद्यमिता, विज्ञान, खेल और सामाजिक नेतृत्व सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार व समाज के निर्णयों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

राजवाड़े ने कहा कि स्व-सहायता समूहों और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के जरिए महिलाएं स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं। इसके साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि बेटियों को भी बेटों के समान शिक्षा, अवसर और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। जब महिलाएं शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी एक सशक्त, समतामूलक और विकसित समाज का निर्माण संभव होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button