ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

ऑयल टैंकर पलटने से दुर्ग-रायपुर मार्ग जाम, यात्रियों को परेशानी

दुर्ग । दुर्ग से रायपुर जाने वाली सड़क पर देर रात एक ऑयल टैंकर का टायर फट गया, जिससे टैंकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

हादसा चरौदा रेल नगर के पास हुआ, जहां टैंकर पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद सड़क पर तेल बहने लगा और वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।

भिलाई 3 पुलिस मौके पर पहुंची और सर्विस लेन से वाहनों को रायपुर भेजा। चार पहिया और बड़े वाहनों को भेजा गया, लेकिन करीब 1-2 घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दुर्ग से रायपुर आने-जाने वाले वाहन लंबे जाम में फंसे रहे।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रूट को खुलवाया और वाहनों की आवाजाही बहाल हुई। इस हादसे से लोगों को परेशानी हुई, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button