ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़दुर्ग

तलवार लहराकर ग्रामीणों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

दुर्ग : थाना नंदिनी नगर पुलिस ने ग्राम डूमर में ग्रामीणों को तलवारनुमा हथियार से डराने-धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक लोहे का तलवारनुमा हथियार जप्त किया गया है।

पुलिस को आज दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डूमर निवासी रोमलाल उर्फ लालु यादव, पिता बारातु यादव (उम्र 22 वर्ष), धारदार हथियार लेकर ग्रामीणों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना नंदिनी नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और आरोपी को तलवारनुमा हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 275/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों पर नकेल कसने के लिए लगातार वैधानिक कार्रवाई जारी है, ताकि आमजन में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button