ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
दुर्ग

साजा विधानसभा में सीसी रोड निर्माण के लिए 35.99 लाख रूपए स्वीकृत

दुर्ग | कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए साजा विधानसभा के 07 कार्यांे के लिए 35 लाख 99 हजार 924 रूपए स्वीकृत किया गया है।

जिला प्रभारी मंत्री, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत धमधा मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्ग द्वारा की जाएगी।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत पथरिया में खेलावन साहू के घर से सोसायटी तक सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए,

ग्राम पंचायत डोमा में दुर्गा मंच से दुखवा के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 4 लाख 99 हजार 924 रूपए, ग्राम पंचायत टेकापारा में बल्लू पटेल के घर से पानी टंकी मेन रोड तक सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए,

ग्राम पंचायत गाड़ाघाट में आदिवासी गोड़ पारा में सीसी रोड निर्माण एवं मेन रोड से स्कूल तक सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत पुरदा में पूर्व माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष के लिए 5 लाख रूपए,

ग्राम सिलतरा ग्राम पंचायत फुंडा में भागवत साहू के घर से शीतला तालाब तक सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत बिरेझर रिखी सिन्हा के घर से खिलन वर्मा के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार  रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button