ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
रायपुर

केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा इलाके के ग्राम बरतोरी स्थित संजय केमिकल फैक्ट्री में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ।

सुबह के समय फैक्ट्री में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में फैक्ट्री का पूरा प्लांट आग की चपेट में आ गया और आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर से भी धुंआ और आग की लपटें देखी जा सकती थीं।

सूत्रों के अनुसार, पेंट बनाने वाली इस फैक्ट्री में सुबह करीब 8 बजे एक टैंकर में विस्फोट हुआ, जिसके बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग के कारण फैक्ट्री में लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं और दो घंटे से ज्यादा समय से यह स्थिति बनी हुई है। आग की लपटों और धमाकों के कारण इलाके में भारी धुंआ फैल गया है, जिससे कई किलोमीटर दूर से भी आग की लपटें देखी जा रही हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जो राहत की बात है। पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

फिलहाल, राहत कार्य जारी है और पुलिस फैक्ट्री के अंदर जाने की कोशिश कर रही है, ताकि संभावित हताहतों को बचाया जा सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने पूरी कोशिश की है कि इस हादसे के बाद इलाके में और कोई बड़ी घटना न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button