ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

विशेष शिविर में सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण,स्वास्थ्य पर रखा जा रहा है ध्यान

दुर्ग ।नगर पालिक निगम।राज्य शासन के पहल से स्वच्छता के क्षेत्र में सभी निकायों में सहरानीय कार्य निरंतर किये जा रहे है, इस कार्य को सफल बनाने हेतु सभी सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों के स्वास्थ्य पर शासन द्वारा उचित ध्यान भी दिया जा रहा है।

कलेक्टर/निगम प्रशासक ऋचा प्रकाश चौधरी,कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी SLRM सेंटर में कार्यरत सभी कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मोबाइल मेडिकल युनिट के माध्यम से किया जा रहा है।

दिनांक 18 जनवरी 2025 विशेष शिविर के माध्यम एम.एम.यु क्र 03 को वार्ड 60 कातुलबोड, बटालियन SLRM सेंटर में लगाया गया जहाँ सभी स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,

युनिट के मेडिकल ऑफिसर डॉ. रजित ध्रुव ने सभी दीदियों के स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए विभिन जाँच जैसे बी.पी. शुगर, थाइरॉइड, विटामिन B12, विटामिन D3, कैल्शियम, HbA1C, LFT, RFT एवं अन्य जांच करवाए।

SLRM सेंटर में कार्यरत सेंटर सुपरवाइजर किरण साहू ने बताया कि मोबाइल मेडिकल युनिट के हमारे सेंटर पर आने से सफाई कर्मचारीयों एवं दीदियों को अपने प्राथमिक उपचार हेतु बहुत मदद मिली है|

कर्मचारियों को अस्पताल जाने हेतु छुट्टी नही लेनी पड़ती और कार्य स्थल पर ही बेहतर इलाज प्राप्त हो रहा है।
तथा विभिन प्रकार के खून जांच की सुविधा हमारी सभी दीदियों को निःशुल्क प्रदान की जा रही है।शिविर पर उपस्थित

मेडिकल ऑफिसर – डॉ. रजित ध्रुव,एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर – मनीष यादव,नर्स – राधिका यादव,लैब टेक्नीशियन – नुतन चंद्राकर,फार्मासिस्ट – जितेश पाल,वाहन चालक – संतोष मेश्राम। वाहन में सभी को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नगरीय क्षेत्र के वार्ड में आ रही स्वास्थ्य परीक्षण वाहन पहुंच उनमें पदस्थ स्टाफ द्वारा सभी स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। वाहन में 30 से अधिक प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा होने के साथ साथ डॉक्टर व निशुल्क दवा की भी सुविधा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button