ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी के उपलक्ष्य में वार्ड क्रमांक 3 मठपारा में चलाया सफाई अभियान

दुर्ग| नगर पालिक निगम। अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी के उपलक्ष्य में,नगर निगम ने शहर के तालाबों, नल और बोरों की सफाई का अभियान शुरू किया।अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर शहर के वार्ड 03 मठपारा में किया जाना है।

इसी कड़ी में सोमवार सुबह क्षेत्र में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। 2 घंटे तक चले इस जल स्त्रोता तालाब, कुआ, नलकूप, हैण्डपंप, के आसपास व्यापक साफ-सफाई के साथ जीर्णोधार हेतु जनभागीदारी के साथ सामुहिक श्रमदान का आयोजन स्वच्छता अभियान में क्षेत्र सफाई किया गया।

यह अभियान न केवल स्वच्छता सुनिश्चित करता है बल्कि सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता को भी बढ़ावा देता है। शहर के महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को जीवित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।यह अभियान अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है।

जो उनके योगदान और आदर्शों को याद रखने के लिए एक विशेष पहल है।सारथी पारा सहित क्षेत्र के लसगो को जरूरत पूरी हो जाने पर नल बंद करने की बात कही।उन्होंने कहा कि सभी अपने घर के नालों में टोटी अवश्य लगवाए पानी बेवजह बहने न दे।

इस दौरान वित्त विभाग प्रभारी व पार्षद पार्षद नरेंद्र बंजारे,स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल,शशि साहू, नोडल स्वास्थ्य अधिकारी मोहेंद्र साहू,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,शोएब अहमद,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पंकज चंद्रवंशी,गौतम साहू,कुणाल,रामलाल भट्ट सहित अन्य मौजूद रहें।

आज वार्ड क्रमांक 3 मठपारा क्षेत्र सारथी पारा गली न 2 सहित गली मोहल्ले और नाला,नालियों व तालाबो में सफाई अभियान किया गया।सफाई करके लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया,इस सफाई अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखना है, बल्कि सामुदायिक सहभागिता और जागरूकता को भी बढ़ावा देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button