ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
रायपुर

गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद में फायरिंग, चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

रायपुर: रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया, जिसमें फायरिंग तक हो गई। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से कई खतरनाक हथियार बरामद किए।

मामले की शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज

पीड़ित मदनजीत सिंह ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह उदया सोसायटी में रहते हैं और ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। बुधवार को प्रभजोत सिंह और जसपाल सिंह के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था। इसे सुलझाने के लिए अगले दिन व्ही. केयर हॉस्पिटल के पास मिलने की योजना बनाई गई थी।

विवाद के बाद भड़की हिंसा

बैठक के दौरान प्रभजोत सिंह ने बातचीत के लिए तेलीबांधा स्थित ‘कार सॉल्यूशन’ में मिलने की बात कही। जब वह वहां पहुंचे तो जसपाल सिंह, उसके पिता जरनैल सिंह उर्फ लल्ली, चाचा हरप्रीत सिंह और कुछ अन्य लोग पहले से मौजूद थे। बातचीत के दौरान विवाद और बढ़ गया और गुस्से में आकर जरनैल सिंह और जसपाल सिंह ने अपनी गाड़ी में रखी 12 बोर की बंदूक निकाली और प्रभजोत सिंह पर फायरिंग कर दी। गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में की गिरफ्तारी

सूचना मिलते ही रायपुर एसपी सहित पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और 10 से ज्यादा पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में आरोपियों को घेरकर गिरफ्तार किया। एक गाड़ी से जसपाल सिंह रंधावा और अभिजोत रखराज को पकड़ा गया, जबकि दूसरी गाड़ी से जरनैल सिंह रंधावा और हरप्रीत सिंह रंधावा को मोवा-पंडरी के पास से दबोच लिया गया।

हथियारों का जखीरा बरामद

पूछताछ में चारों आरोपियों ने फायरिंग की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, एक 12 बोर बंदूक, एक स्नाइपर गन, एक चाकू और दो गाड़ियां जब्त की हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button