ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
भिलाई

होटल कमरे में मिला पिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

भिलाई।दल्ली राजहरा से अपनी बेटी से मिलने भिलाई आए पिता का होटल आशीष पार्क के कमरा नंबर 104 में शव मिला है। बेटी के ससुराल में मुलाकात के बाद वह होटल में रुका था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि पावर हाउस में आशीष पार्क होटल से सोमवार दोपहर 3:30 बजे सूचना मिली कि कमरा नंबर 104 में एक व्यक्ति 3 दिन से ठहरा था। वो अंदर से दरवाजा नहीं खोल रहा है।

इसके बाद पुलिस की टीम होटल पहुंची। होटल के मैनेजर ने बताया कि जो आदमी ठहरा है उसने अंदर से रूम का दरवाजा बंद कर लिया है। पेट्रोलिंग टीम ने जब कमरा नंबर 104 का दरवाजा खुलवाया तो देखा कि एक बुजुर्ग बिस्तर पर मृत पड़ा है। तलाशी लेने पर पता चला कि वह दल्ली राजहरा पुराना बाजार निवासी रामकृष्ण साहू (62 वर्ष) है।

परिजनों ने बताया कि रामकृष्ण की बेटी की शादी बैकुंठधाम छावनी भिलाई में हुई है। वो अपने बेटी से मिलने उसकी ससुराल पहुंचा था। बेटी से मिलकर निकला तो कुछ समय बाद फोन पर उसे बताया कि वो आशीष पार्क होटल में रुक गया है।

परिजनों ने बताया कि रामकृष्ण साहू ने इससे पहले दो बार कीटनाशक दवा खा ली थी लेकिन समय रहते परिजनों ने उसे देख लिया तो उसकी जान बच गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button