ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़

गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ से मांगा आशीर्वाद

रायगढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ जिले के ग्राम कोसमनारा स्थित प्रसिद्ध 108 सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व है। गुरुजनों का आशीर्वाद जीवन को सही दिशा देने के साथ आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि कोसमनारा स्थित 108 सत्यनारायण बाबा धाम प्रदेश के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा लोगों को मानसिक शांति और आत्मबल प्रदान करती है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इस पवित्र धाम में पूजा-अर्चना करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गुरुजनों के आशीर्वाद और जनता के विश्वास के साथ जनकल्याण एवं विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है। सरकार का उद्देश्य है कि विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।

इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button