ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

लखनऊ कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी, त्वरित सुनवाई में मिली जमानत

लखनऊ। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को लखनऊ स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि के एक मामले में आत्मसमर्पण किया, जो उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान भारतीय सेना पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। आत्मसमर्पण के बाद अदालत ने उन्हें महज 5 मिनट में ही जमानत दे दी।

यह मामला बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के पूर्व निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव द्वारा 11 फरवरी 2023 को दर्ज किया गया था। शिकायत में कहा गया कि राहुल गांधी ने 16 दिसंबर 2022 को भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प का ज़िक्र करते हुए यह टिप्पणी की थी कि “चीनी सैनिक भारतीय सेना के जवानों को पीट रहे थे।” याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि यह बयान तथ्यहीन, भ्रामक और सेना का मनोबल गिराने वाला था, जिससे सैनिकों और उनके परिजनों की भावनाओं को ठेस पहुंची।

पिछली पांच सुनवाइयों में राहुल गांधी के गैरहाजिर रहने के कारण अदालत ने उन्हें समन जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। इसके बाद राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली से सीधे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे और कोर्ट के लिए रवाना हुए।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) आलोक वर्मा की अदालत ने राहुल को 20,000 रुपये के दो जमानती बॉन्ड पर रिहा करने का आदेश दिया। उनके वकील प्रांशु अग्रवाल द्वारा दायर जमानत याचिका को अदालत ने तुरंत मंजूर कर लिया। राहुल गांधी अदालत परिसर में लगभग 30 मिनट रुके और फिर दिल्ली लौट गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button