ब्रेकिंग
हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

पुलिस में घोटाला : जुए से जब्त 12 लाख रुपये गबन, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, थाना प्रभारी लाइन अटैच

रायपुर। पुलिस विभाग की ईमानदारी पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। राजधानी रायपुर में जुए से बरामद 12 लाख रुपये की रकम पुलिसकर्मियों द्वारा गबन करने का मामला सामने आया है। मामले में संलिप्त 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, गश्त पर निकली थाना स्टाफ की टीम ने जुआ खेलकर लौट रहे जुआरी से 12 लाख रुपये बरामद किए थे। नियमानुसार, इस रकम को पंचनामा तैयार कर थाने में जमा कराना था, लेकिन हवलदार रमेश राठौर, आरक्षक हेमंत राठौर और आरक्षक निराला ने गबन की नीयत से रकम थाने में जमा न कर आपस में बांट ली।

इस अनियमितता की भनक लगते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) लाल उमेद सिंह ने सख्त एक्शन लेते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, वहीं थाना प्रभारी यमन देवांगन को लाइन अटैच कर दिया गया।

एसएसपी के इस कड़े रुख के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि मामले की विभागीय जांच तेज कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने पुलिस विभाग की साख पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button