ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
देश

इश्क में अंधी भाभी, देवर संग रची कत्ल की स्क्रिप्ट, पर एक गलती से हुआ खुलासा

दिल्ली। राजधानी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी और देवर के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। 50 हजार रुपये की सुपारी में पति का कत्ल करवा कर लाश नाले में फेंक दी गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि देवर फरार है।

मामला दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी महिला सोनिया ने 17 साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रीतम नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे भी हुए। लेकिन, शादी के 17 साल बाद सोनिया की जिंदगी में 28 साल का टैक्सी ड्राइवर रोहित आया, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड भी है। दोनों के अवैध संबंध थे और शादी करने के इरादे से उन्होंने प्रीतम को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

इस साजिश में सोनिया का देवर विजय भी शामिल हो गया। पुलिस के अनुसार, विजय ने 50 हजार रुपये की सुपारी लेकर प्रीतम की हत्या कर दी। हत्या के बाद विजय ने इंस्टाग्राम पर सोनिया को प्रीतम के शव का वीडियो और फोटो भेजकर पैसे की मांग की। इसके बाद सोनिया ने अपने पति का ऑटो बेचकर विजय को बाकी रकम दी।

हद तो तब हो गई जब सोनिया ने 20 जुलाई को अलीपुर थाने में पति की गुमशुदगी की झूठी शिकायत दर्ज कराई। शुरुआती जांच में पुलिस को यह सामान्य मामला लगा, लेकिन मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस सोनीपत पहुंची, जहां मोबाइल का उपयोग हो रहा था। यह मोबाइल रोहित के पास मिला, जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया।

दरअसल, हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए सोनिया ने रोहित को प्रीतम का मोबाइल कहीं फेंकने के लिए दिया था, मगर रोहित ने लालच में आकर सिम निकालकर मोबाइल अपने पास रख लिया और बाद में खुद की सिम डालकर फोन चालू कर लिया। इसी से पुलिस तक पहुंच बनी और हत्या का खुलासा हो गया।

फिलहाल पुलिस ने सोनिया और रोहित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि देवर विजय की तलाश जारी है।

यह मामला रिश्तों के नाम पर छल, लालच और अपराध की एक खौफनाक कहानी बनकर सामने आया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button