ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

निकाय चुनाव: 2 फरवरी को 04 वार्डो में,ईवीएम के बारे में मतदाताओं की जिज्ञासाओं को शांत करने हर वार्ड में लगेगी प्रदर्शनी

दुर्ग। नगर पालिक निगम चुनाव में इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का इस्तेमाल किया जाएगा।

ईवीएम को लेकर मतदाताओं के मन में तमाम जिज्ञासाओं को शांत करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  ऋचा प्रकाश चौधरी की ओर से शहर क्षेत्र के हर वार्ड में प्रतिदिन EVM मशीन प्रदर्शन कर जानकारी दी जावेगी|

इस हेतु दिनांक 02 फरवरी 2025 को प्रातः 11 से 5 बजे तक मतदान केंद्रों एवं चौक चौराहो में जानकारी एवं प्रदर्शन के तहत वार्ड क्रमांक 14 सिकोला भाठा, वार्ड क्रमांक 27 पोलसायपारा,वार्ड क्रमांक 1 नया पारा के अलावा सिविल लाइन वार्ड क्रमांक 39 में किया जाएगा। प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा|

अपील अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर
ईवीएम मशीन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

जानकारी के अनुसार, प्रत्येक प्रदर्शन केन्द्र में मास्टर ट्रेनर की ड्यूटी लगाई गई है जो ईवीएम के संचालन एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी आम नागरिकों को डिमोंस्ट्रेट करके बताएंगे, साथ ही उनकी शंकाओं का निराकरण करेंगे|

नाम वापसी की तिथि से मतदान के दो दिवस ईवीएम का प्रदर्शन किया जाएगा , जिसमें डमी मतपत्र प्रयोग किया जाएगा. डमी मतपत्र में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या समान हो सकती है|

लेकिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नाम एवं प्रतीक डमी मतपत्र में मुद्रित नहीं होंगे. इसके अलावा प्रत्येक जिले में चुनाव नियम और ईवीएम डेमो के लिए मीडिया वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button