ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
रायपुर

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आखिरकार मानसून ने अपनी दस्तक मजबूती से दे दी है। प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है और अब तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और मौसम में ठंडक का एहसास हो रहा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अब मानसून छत्तीसगढ़ में पूरी तरह एक्टिव हो चुका है और अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का अलर्ट:

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने राजधानी रायपुर और बिलासपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में रायगढ़, दुर्ग, बेमेतरा, महासमुंद, कोरबा, अंबिकापुर सहित कई इलाकों में रुक-रुक कर तेज बारिश हो सकती है।

लोगों को सावधानी बरतने, गैर-जरूरी यात्रा से बचने और खुले में बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वालों के लिए भी यह समय सतर्कता बरतने का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button