ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
राजनांदगांव

DEO-BEO कार्यालय में भ्रष्टाचार का मामला! 10 बाबू आकस्मिक छुट्टी लेकर विदेश यात्रा पर चले गए

राजनांदगांव। जिले के शिक्षा विभाग में पदस्थ 10 लिपिक बगैर अनुमति के विदेश यात्रा पर रवाना हो गए। डीईओ प्रवास बघेल का कहना है कि लिपिकों ने ऑनलाइन सीएल का आवेदन किया है, ऐसे में उनसे कारण पूछना संभव नहीं होता। मामले की शिकायत आयी है, अब सभी को नोटिस जारी किया जायेगा।

शिकायत के बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और विकासखंड शिक्षा अधिकारी के 10 कर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है। आरोप है कि राजनांदगांव जिले के शिक्षा विभाग में पदस्थ 10 लिपिक बगैर अनुमति के विदेश यात्रा पर रवाना हो गए।

इस मामले में छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने एक दिन पूर्व ही जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल को मामले की नामजद शिकायत करते हुए सभी लिपिकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

इधर, शिकायत में बताया गया है कि शिक्षा विभाग में पदस्थ 10 लिपिक आकस्मिक अवकाश का आवेदन देकर बगैर शासन से अनुमति लिए विदेश यात्रा पर चले गए। यह गंभीर प्रवृति की अनुशासनहीनता है,|

क्योंकि कोई भी शासकीय कर्मचारी विभाग के सचिव स्तर के अधिकारी से बिना अनुमति लिए विदेश यात्रा नहीं कर सकता। शिकायत में जो 10 नाम दिए गए हैं उनमे से 5 ही उनके कार्यालय में पदस्थ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button