ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
रायपुर

रायपुर में क्रिकेट का बड़ा आयोजन: दिग्गज क्रिकेटरों के साथ सचिन तेंदुलकर का आगमन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। एक बार फिर रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में दिग्गज क्रिकेटर अपना जलवा बिखेरेंगे। इसमें मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है।

दरअसल, भारत में इंटरनेशनल मास्टर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके मुकाबलों के लिए मुंबई और लखनऊ के अलावा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को भी सेलेक्ट किया गया है। IML T20 में भारत समेत कुल 6 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। भारत के मुकाबले रायपुर में होंगी। सबसे खास बात यह है कि टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर भी अपना जलवा बिखरेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार इस टूर्नामेंट में भारत समेत कुल 6 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। लीग में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीमें भी शामिल हैं। रायपुर में मुकाबले के लिए स्टेडियम में तैयारियां भी शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button