ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
भिलाई

सड़क सुरक्षा माह के समापन के दौरान पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा रंगालो/पेटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरूस्कार से सम्मानित किया गया

भिलाई  | 31 जनवरी 2025 को सडक सुरक्षा माह के अंतिम दिन कला मंदिर सेक्टर 06 भिलाई में पुरूस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सर्व प्रथम  ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के द्वारा अपने प्रतिवेदन में इस एक माह के दौरान जो भी जागरूकता कार्यक्रम जैस-हेलमेट रैली, नुक्कड नाटक, चौक चौराहो पर समझाईस, रंगोली/पेटिंग प्रतियोगिता, भारी वाहन चालको का स्वास्थ्य परीक्षण, यातायात जागरूकता 26 जनवरी के दौरान झाकी प्रर्शनीय एवं विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला, के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि यातायात पुलिस वाहन चालको को लगातार दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने एवं सभी यातायात नियमों के पालन करने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चला रही है परंतु पुलिस के प्रयास के साथ साथ आमजन को भी इस मुहीम का हिस्सा बनना चाहिए एवं उनकी भी जिम्मेदारी है|

की वाहन चालन के समय यातायात नियमों का पालन करे तभी आप किसी सड़क दुर्घटना से बच सकते है जिस तरह एक पालक को अपने बच्चे को चोट लगने पर तकलीफ होती है इसी प्रकार किसी सडक दुर्घटना में लोगो के घायल एवं फौत होने की सूचना मिलने पर मुझे भी इसी प्रकार तकलीफ महसूूस होती है। मै इस जिले के पुलिस अधीक्षक होने नाते आज इस मंच के माध्यम से जिले के सभी रहवासियों से अपील करता हॅू कि वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करे।

इसी कम्र में कार्यक्रम में उपस्थित नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग * चिराग जैन (भापुसे) के द्वारा  कहा गया कि स्वयं की सुरक्षा एवं अपनी परिवार की सुरक्षा के लिए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करे एवं शराब पीकर वाहन कद्यापि न चलाने कहा गया। तेज रफ्तार वाहन चालन न करे यह स्वयं एवं दूसरे की जान को जोखिम न डाले।

पुलिस अधीक्षक  के उद्बोधन पश्चात रंगोली/पेटिंग में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से प्रथम से तृतीय स्थान आने वाले छात्र/छात्राओं को पुरूस्कार व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

यातायात पुलिस का विशेष सहयोग के लिए ऑटडाट कॉम भिलाई, स्वयंसिद्धा महिला समूह भिलाई, जन आक्रोश समालिक संस्था, स्पर्श हास्पिटल, पपेट शो टीम, न्यू वेज थेरेपी क्लिनिक, लिण्डे कंपनी, चौहान मारूति, बाफना टोल प्लाजा, ऑटो यूनियन संघ भिलाई, ई रिक्शा संघ दुर्ग, भिलाई रोटरी क्लब, बाला जी ब्लड बैंक, को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उप पुलिस अधीक्षक यातायात  सदानंद विन्द्यराज के द्वारा कार्यकम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया |

आज के इस कार्यक्रम के परीवीक्षाधीन  राहुल बसंल, (भापुसे),  सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), ASP मीता पवार, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी , क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एस एल लकड़ा एवं डॉ जय तिवारी, यातायात के अधिकारी/कर्मचारीं तथा मीडिया के साथीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button