ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
Uncategorized

ग्वालियर में फैली जहरीली गैस, परिवार के तीन सदस्यों की मौत से मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिंटो पार्क स्थित सेनापति गार्डन इलाके में गेहूं में कीड़े मारने की दवा के छिड़काव से एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जहरीली गैस के प्रभाव से परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मकान मालिक श्रीकृष्ण यादव ने घर में रखे गेहूं में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया था। थोड़ी ही देर में कमरे में जहरीली गैस फैल गई। इससे वहां मौजूद सभी लोग बेहोश हो गए। सबसे पहले चार साल के मासूम राघव शर्मा की तबीयत बिगड़ी और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसकी बड़ी बहन 15 वर्षीय क्षमा शर्मा ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

परिवार की मां रजनी शर्मा और पिता सतेंद्र शर्मा गंभीर रूप से बीमार हैं और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पड़ोसी और स्थानीय लोग परिवार की मदद के लिए जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह घटना घरों में रखे रासायनिक कीटनाशकों के लापरवाहीपूर्ण उपयोग के खतरों को उजागर करती है। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि ऐसे रसायनों का इस्तेमाल करते समय उचित सुरक्षा उपाय अपनाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button