ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार
दुर्ग

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 3 माह में 20,145 लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 85 लाख रूपये सें अधिक समन शुल्क वसूल किया गया

दुर्ग | पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  जितेन्द्र शुक्ला द्वारा यातायात नियमो का पालन न करने वाले पर सख्ती बरतने के दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग,   ऋचा मिश्रा के मार्ग दर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात),   सतानंद विध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार ऐसे वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 03 माह में कुल-20145 यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही करते हुए *85लाख 48 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किये गये है। यातायात पुलिस के इस कार्यवाही में सबसे अधिक दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट ना लगाने सें और किसी दुर्घटना में होनी वाली मौत को कम करने के लिये

हेलमेट पर सख्ती हेतु कुल -3926 वाहन चालको पर एवं सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न करने आवागमन के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाले 2891 वाहन चालको पर मोटर व्हीकट एक्ट के तहत कार्यवाही की गई,

इसके अतिरिक्त दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज गति वाहन चालन, मोबाईल का उपयोग करते वाहन चलाने वाले, यातायात संकेत का उल्लंघन करने वाले, चार पहिया वाहन काली फिल्म लगाने वाले एवं शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही की जा रही है,  साथ ही संदिग्ध वाहन एवं वाहनो में हुटर, नीली बत्ती एवं सायरन लगाकर घूमने वाले वाहन चालको के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु संबधित थानो के सुपुर्द किया गया।

 

साथ ही “आपरेशन – सुरक्षा” अभियान के तहत 141 नशे में वाहन चलाते, 53 माल वाहक में सवारी ले जाते, एवं 69 नो एंट्री में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर कार्यवाही की गयी।

 

यातायात पुलिस दुर्ग यातायात पुलिस आम नागरिको से अपील करती है कि वें स्वयं एवं दूसरो की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button