ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
रायपुर

सुने मकाने से नगदी और सोने – चांदी के आभूषण चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी चंदन कुमार झा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.09.2024 को तीर्थयात्रा के लिए गये थे। जहां से वापस आने पर घर पता चला कि घर के खिडकी में लगे ग्रिल फैला हुआ, टूटा हुआ है एवं स्लाइडर ग्लास खूला हुआ है। प्रार्थी तीर्थयात्रा से घुमकर दिनांक 08.09.2024 को वापस घर आया और ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि घर के प्रथम तल के दोनो बेडरूम के आलमारी में रखे सामान अस्त व्यस्त पडा हुआ था तथा एक बेडरूम में लकडी के आलमारी के अंदर रखे नकदी रूपये एवं सोने चांदी के जेवरात नहीं था।

किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर विधि से संघर्षरत बालकगण को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लिया गया जो जुर्म स्वीकार करते हुए बताया करना बताये जिसमे दिनांक 11.09.2024 को 02 विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत मे लेकर माननीय न्यायालय पेश किया जा चुका है।

अन्य फरार विधि से संघर्षरत बालको की पतासाजी हेतु उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन पर थाना पंडरी से निरीक्षक मल्लिका तिवारी, उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल, आरक्षक मुकेश सिंह, दुष्यंत बांधे, मनीष साहू, सत्यप्रकाश साहू, गौतम साहू का टीम बनाकर आरोपी पता तलाश किया।

दिनांक 13.09.2024 को फरार विधि से संघर्षरत बालको को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करना बताये। जिसे विधिवत कार्यवाही कर फरार 03 विधि से संघर्षरत बालकों को दिनांक 14.09.2024 को माननीय न्यायालय पेश किया गया तथा प्रकरण मे चोरी की मशरूका नगदी रकम 52,000/- रूपये तथा चांदी का 05 जोडी पायल, 03 जोडी चांदी का बच्चों का कंगन, चांदी का सिक्का, चांदी का बिछिया, सोने का एक टूटा हुआ पतला चैन, एक नग सोने जैसा धातु का रानी हार, एक नग सोने का टूटा पतला धातु का चैन बरामद कर जप्त किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button