ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
देश

रेलवे आरक्षण केंद्रों में रेड, दो टिकट दलाल रंगेहाथ गिरफ्तार

नागपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने नागपुर मंडल के विभिन्न आरक्षण केंद्रों पर छापेमारी कर अवैध रूप से तत्काल टिकट बेचने वाले दो दलालों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर ज़ोन के महा निरीक्षक एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर की गई।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

मंगलवार को RPF के मोतीबाग स्थित व्यवस्थापन पोस्ट द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत तीन टीमें गठित की गईं, जिन्हें मोतीबाग आरक्षण केंद्र, एयरपोर्ट नागपुर और अयोध्या नगर पोस्ट ऑफिस स्थित आरक्षण केंद्र पर तैनात किया गया।

दो दलाल गिरफ्तार, तत्काल टिकट जब्त

एयरपोर्ट नागपुर आरक्षण केंद्र से आनंद मेश्राम (36), निवासी बुद्ध विहार, नवनीत नगर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 3360 मूल्य की तत्काल टिकट बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि टिकट ग्राहक के ऑर्डर पर बनाई गई थी।

अयोध्या नगर आरक्षण केंद्र से श्रीकांत गायकवाड़ (35), निवासी न्यू सुबेदार लेआउट, नागपुर को पकड़ा गया। उसके पास से 2070 की तत्काल टिकट जब्त की गई।

रेल अधिनियम के तहत केस दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। RPF ने संकेत दिया है कि ऐसी कार्रवाइयाँ भविष्य में भी जारी रहेंगी ताकि अवैध टिकट कारोबार पर लगाम लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button