ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
बलौदाबाजार

बलौदाबाजार: आबकारी विभाग की छापेमारी में उजागर हुआ अवैध शराब निर्माण का ठिकाना

बलौदाबाजार। जिले में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कसडोल क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में हाथभट्ठी महुआ शराब और महुआ लाहन जब्त किया है।

1100 किलो लाहन और 45 लीटर शराब जब्त

गश्त के दौरान ग्राम सैयहाभाठा (चौकी बया क्षेत्र) से दो आरोपियों के कब्जे से कुल 45.00 बल्क लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब और 1100 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।

आरोपी देवप्रसाद यादव (पिता कंशराम, उम्र 35 वर्ष) के कब्जे से:

  • 20 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब
  • 600 किलोग्राम महुआ लाहन
  • आरोपी वासुदेव यादव (पिता नरेश यादव, उम्र 32 वर्ष) के पास से:
  • 25 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब
  • 500 किलोग्राम महुआ लाहन

कानूनी कार्रवाई

दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2)(1)(च) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button