ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

दुर्ग नगर निगम सभापति चयन को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक

दुर्ग | दुर्ग जिले के भाजपा कार्यालय में नगर निगम सभापति चयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं नगर निगम दुर्ग के पर्यवेक्षक संजय श्रीवास्तव ने की।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, सांसद विजय बघेल, जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महापौर अलका बाघमार सहित नगर निगम दुर्ग के सभी नवनिर्वाचित पार्षद गण और संगठन के प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह जीत हमारे शीर्ष नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी को जो अभूतपूर्व जीत मिली है, वह हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन के समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने प्रदेश के दूरदराज इलाकों में भी विकास कार्य शुरू किए हैं और भविष्य में भी पार्टी ने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेगी।

सांसद विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा और कहा कि दुर्ग के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। महापौर की ऐतिहासिक जीत और अधिक संख्या में जीतने वाले पार्षद इस बात का संकेत हैं कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। अब, हम सब मिलकर दुर्ग का चौमुखी विकास करेंगे।

भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि भाजपा का परचम पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक लहराना चाहिए और इस जीत के लिए दुर्ग के कार्यकर्ताओं की मेहनत का अभिवादन किया। राजीव अग्रवाल ने कहा कि अब हमें सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी है, साथ ही आगामी चुनावों की तैयारी शुरू करनी होगी।

भा.ज.पा. जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने भी कार्यकर्ताओं के समर्पण और प्रयासों को सराहा, और बताया कि दुर्ग में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल हुई है, जो कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है। 60 वार्डों में से भाजपा ने 40 वार्डों में जीत हासिल की है, जो संगठन की मजबूती का परिणाम है।

बैठक में मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, मनमोहन शर्मा, बंटी चौहान, कमलेश फेकर, कौशल साहू समेत नगर निगम दुर्ग के समस्त नवनिर्वाचित पार्षद गण भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button